“तुम”

जब भी लगता है कि ,

प्यार को समझ लिया

तुम हर बार उलझा देते हो

कुछ नये मायने समझा देते हो।

जब भी लगता है कि ,

तुमको बहुत चाहती हूँ

अगले ही पल कम लगने लगता है

अैार जैसे तुम हो ,

हमेशा कम लगेगा

कहना है कि,

समझ लेने दो

तुमको,

ख़ुद को,

प्यार को।

कहना है कि,

जैसे हो

वैसे ही रहना

मैं बेहद चाहूँगी

तुमको

हमेशा

A good lady?

crying? Better you cry.
Dying? Better you die.

Life? Not living.
Happiness? Is this even a thing?

”Self-respect” you tried but you could not save.
Memories of ”It” you could not erase.

Morons told,you don’t have a level.
You didn’t understand that they were incapable.

You lived your life for them.
To keep up their fake name.

You became a ”GOOD LADY”.
Luckily got in their GOOD books.

You gave them all the authority.
There you are on the way to lose your dignity.

Now that they are interfering
This is making you Furious.

I am curious,
What? Did you fail?
”You have failed in everything” as they say.

Hey, what are you going to do now?

You can’t live the way you want to be.
your soul is not supposed to be free.

You accept.
Do not react.
Try to be a good lady.
Try harder to be in their good books.

NOW…

Crying? Better, you cry.
Dying? Better, you die.

-Shruti Tiwari

कितना अच्छा होता

कितना अच्छा होता
तुम नीले समुद्र होते और मै तुम्हारी लहर,
खुल के इठलाती तुम्हारे शोर पर.

कितना अच्छा होता
तुम आसमा होते और मै तुम्हारा पीछा करती ज़ॅमी
आँखे भर देखती तुम्हे , नही महसूस होती तुम्हारी कमी

कितना अच्छा होता
तुम कोई तराना होते और मै तुम्हारी धुन,
तुम्हारे बिना अधूरी तुम्हारे साथ ही पूर्ण

कितना अच्छा होता
तुम मतवाली हवा होते और मै ओस की सोंधी ठंड
गमकता हमारा मिलन , जैसे मिट्टी और गीली पवन.

कितना अच्छा होता
की तुम होते, किसी भी रूप मे
सुकून भरी छांव या फिर तिलमिलाती धूप मे
बस अच्छा होता की तुम होते.

– shruti

जिंदादिल बनारस

अस्सी घाट, जलेबी और पकौड़ी इनसे कही ज़्यादा है बनारस| 

सुबह की ताज़ी याद और शाम मिलने का वादा है बनारस||  

लड़की का पल पल निखरता योवन है बनारस| 

हौले हौले से गुज़रता उम्र चौवन है बनारस||  

बारिश की छाप छफाक वाली मस्ती है बनारस| 

हल्के नशे मे सराबोर करने वाली बियर सस्ती है बनारस||  

रात हवा के साथ आने वाली फुलो की खुश्बू है बनारस| 

प्रेमी के साथ की गयी मोहब्बत वाली गुफ्तगू है बनारस||  

बेटे की पहली तनख़्वाह की खुशी,पापा की मुस्कान है बनारस| 

दादी के हाथो की बनी पकवान है बनारस||  

नावशिशु की किल्कारी मे गूँजती मिठास है बनारस| 

वो पहले पहले प्यार वाला अहसास है बनारस||  

तिनके तिनके से बनाया पक्षी का घोसला है बनारस| 

जिंदगी से हार चुके, फिर भी आगे बढ़ने का हौसला है बनारस||  

देश के लिए लड़ रहे फ़ौजी का घर के नाम आख़री पैग़ाम है बनारस| 

जीने वालो के लिए काशी धाम और मरने वालो के लिए शमशान है बनारस||  

किसी अपने की दुनिया से रुखसती का दर्द है बनारस| राजस्थान की गर्मी और लेह की सर्द है बनारस||  

अंधे की लाठी और गुंगे की ज़ुबान है बनारस| 

गुज़रे सालों बाद मिलने का दुआ सलाम है बनारस||   

अपना और अपनो का शहर,मेरी जान है बनारस||  

-Shruति

I am a woman and I am not proud of it

Just before my birth, I had to fight for my existence,

Why? Don’t I deserve a life?

I am a woman and I am not proud of it.

I have to be responsible for every little thing,

Why? Don’t I deserve a carefree life?

I am a woman and I am not proud of it.

I am answerable for every decision I take,

Why? Don’t I deserve to be independent?

I am a woman and I am not proud of it.

I am looked down when I excel in my career too fast

Why? I can’t be good at work? Or don’t I deserve to be a leader?

I am a woman and I am not proud of it.

Kitchen is mine, the outside world is not,

Why? Don’t you remember the bravery of women who fought?

I am a woman and I am not proud of it

Let me tell you…….

I didn’t choose this life,

I don’t want to sacrifice

Yes, you heard me right

I am a woman and I am not proud of it

I may not be proud But,

But I am blessed,

I am a CEO, I am Roshni Malhotra

I am an entrepreneur, I am Kiran Mazumdar Shaw

I am a politician, I am Sushma Swaraj

I am a Cricketer, I am Mithali Raj

I am an Athlete I am Dutee Chand

   I am a woman and I may not be proud of it BUT I am blessed I am Divine.

-Shruति